जल जनभागीदारी अभियान के तहत महिला कॉलेज, गोड्डा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय जल जाँच प्रयोगशाला का किया शैक्षणिक भ्रमण।*
कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को जल गुणवत्ता परीक्षण, पानी के नमूने लेने की प्रक्रिया एवं विभिन्न रासायनिक मानकों की दी गई विस्तृत जानकारी।*
स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित हुआ एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम।*

दिनांक 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक संचालित जल जनभागीदारी अभियान के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति, गोड्डा के तत्वावधान में महिला कॉलेज, गोड्डा के कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय जल जाँच प्रयोगशाला में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जल गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराना तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जल जाँच प्रयोगशाला में पानी के नमूने एकत्र करने, उनकी जाँच करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप जल की गुणवत्ता का आकलन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

🔹 *जल गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया से कराया गया अवगत*
प्रयोगशाला के रसायनज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को पानी के नमूने लेकर विभिन्न मानकों के आधार पर जल की गुणवत्ता जाँचने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पीएच मान, मटमैलापन, कुल कठोरता, क्लोराइड, अमोनिया, आयरन, अवशिष्ट क्लोरीन, नाइट्रेट एवं फ्लोराइड सहित जल गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न मानकों की जाँच के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को बताया गया कि इन मानकों के परीक्षण से पानी की गुणवत्ता का आकलन करने में सहायता मिलती है। साथ ही, परीक्षण के परिणामों को निर्धारित मानकों से मिलान करने की प्रक्रिया भी समझाई गई, ताकि वे जल की गुणवत्ता एवं सुरक्षित पेयजल की आवश्यकता को बेहतर ढंग से समझ सकें।
🔹 *विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति किया गया जागरूक*
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण, जल की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में होने वाली जल जाँच की तकनीकी प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर मिला। इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा जल की गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायता मिलती है।
🔹 *कार्यक्रम में प्रयोगशाला कर्मियों एवं शिक्षकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका*

कार्यक्रम के दौरान प्रयोगशाला के रसायनज्ञ प्रीति कुमारी, रोहित, संजीव, नीलेश एवं आनंद सहित अन्य कर्मियों के द्वारा विद्यार्थियों को जल जाँच की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिला कॉलेज, गोड्डा की शिक्षिका डॉ. सुधी वस्त एवं श्रीमती पूनम झा की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में भाग लिया तथा जल गुणवत्ता परीक्षण से संबंधित जानकारियाँ प्राप्त कीं।
जिला जल एवं स्वच्छता समिति, गोड्डा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना तथा जल संरक्षण एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता श्री संजय कुमार शर्मा, सहायक अभियंता श्री आशुतोष कुमार एवं जिला समन्वयक श्री शत्रुघ्न प्रसाद
मौजूद रहे।
