नवजात की मौत मामले में विधायक प्रदीप यादव ने की पहल, निदेशक स्तर से जांच का आश्वासन

रांची/गोड्डा। पोड़ैयाहाट में अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण नवजात शिशु की मौत के मामले को लेकर पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने उच्चस्तरीय जांच की पहल की है। घटना के बाद उन्होंने परिजनों को मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया था।
इसी सिलसिले में विधायक प्रदीप यादव की स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव से मुलाकात निर्धारित थी। हालांकि, उनके रांची में मौजूद नहीं रहने के कारण स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव एवं आईएएस अधिकारी श्रीमती नेहा अरोड़ा से मुलाकात हुई।

