अग्रसेन जयंती पर प्रितम गाडिया ने किया महाराजा अग्रसेन का पूजन एवं माल्यार्पण

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता, सेवा और भाईचारे को मजबूत करने का लिया संकल्प
गोड्डा। अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष प्रितम गाडिया ने महाराजा अग्रसेन जी महाराज का विधि-विधान से पूजन किया तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में एकता, समरसता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
प्रितम गाडिया ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज के आराध्य एवं प्रेरणास्रोत ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, मानवीय मूल्यों और लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान मिले और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सभी लोग आगे आएं। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।
