*मेरा युवा भारत गोड्डा की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया
*गोड्डा:-* मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत गोड्डा के जिला युवा अधिकारी श्री रविन्द्र मीणा के निर्देशानुसार दिनांक 17 सितंबर 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गोड्डा जिले के विभिन्न प्रखंडों में विद्यालय, कॉलेज, ग्राम पंचायत, धार्मिक स्थान व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, वृक्षारोपण, जरूरतमंदों की सेवा, जन-जागरूकता व सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन रक्तदान शिविर जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को गोड्डा नगर क्षेत्र के कदवा टोला में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिमा स्थल एवं उसके आसपास के परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गौतम कुमार महतो ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से युवाओं एवं आम लोगों को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सरकार एवं केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। आसपास गंदगी रहने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2026 तक माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ विकसित भारत पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता ( VBYLD 2027 ) की अंतिम तारीख है उसमें अधिक से अधिक युवा भाग लें और अपने अपने प्रतिभा को जिला, राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकते हैं। इस मौके पर पर मुख्य रूप से गंगटा कला पंचायत के वार्ड सदस्य दशरथ महतो, लालजी महतो, विमल कुमार, राम कुमार, अजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।
