SIR के मुद्दे पर झामुमो का लोकभावन परिसर प्रदर्शन

रांची- SIR में कथित मनमानी और इससे आम जनता को हो रही परेशानी के मुद्दे को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की रांची जिला एवं महानगर समिति द्वारा बुधवार को रांची स्थित राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया जा रहा है।
झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन में रांची जिला एवं महानगर समिति के पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, प्रखंड स्तर के नेता, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ता रांची कॉलेज मैदान में जुटे, जहां से जुलूस के रूप में राजभवन की ओर रवाना हुए। इस दौरान SIR की प्रक्रिया को लेकर पार्टी नेताओं ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और आम लोगों को हो रही परेशानियों को दूर करने की मांग की।
झामुमो नेताओं का कहना है कि SIR के दौरान आम जनता के सामने उत्पन्न समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर अपनी मांगों को सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया।
