झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था होगी डिजिटल, रांची में दो दिवसीय डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव का आयोजन।

रांची में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिवसीय डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव में झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को डिजिटल तकनीक से जोड़ने और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से आए डेलीगेट शामिल हुए।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में डिजिटल क्रांति लाई जाए। इसी पहल के तहत डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और आम लोगों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।
